सर्प दंश से महिला की मौत, दो भर्ती
बांदा, जून 30 -- बांदा। बारिश के बाद बिलो में भरे पानी और उमस भरी गर्मी से सर्प और जहरीले कीड़े बाहर आने लगे हैं। चारपाई में सो रही महिला को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर सर्प दंश से दो लेागों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ा सानी गांव के मजरा दुर्गादाई डेरा निवासी 55 वर्षीय बबली पत्नी रामप्रसाद सोमवार रात चार पाई में सो रही थीं। तभी सांप ने उसकी गर्दन में डस लिया। परिजनों ने पहले घेरलू इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर उसे पीएचसी कमासिन ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसी तहर मटौध थाना क्षेत्र के खाहरा गांव निवासी 38 वर्षीय दीपू पुत्र मुलायम सोमवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.