जमुई, अप्रैल 8 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में मंगलवार की शाम सर्पदंश से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान पुनीत पासवान के सात वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मोहित गांव के हरिकांत सिंह के बगीचे के पास लगे ईमली के पेड़ के नीचे अन्य बच्चों के साथ ईमली चुन रहा था। इसी दौरान उसने झाड़ी में हाथ डाला, जहां पहले से छिपे विषैले सर्प ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद बालक मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा।साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया। हालांकि चिकत्सिकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.