सर्प दंश से पिता - पुत्र की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, जून 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। माची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव में गुरुवार की भोर पिता - पुत्र की सर्प दंश से मौत हो गई। दोनों अपने घर के आंगन में सो रहे थे। माची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव निवासी 50 वर्षीय मनोरथ बादी पुत्र स्व. कालीचरण बादी और उनका 12 वर्षीय पुत्र रघुवीर बादी बुधवार की रात अपने घर के आंगन में जमीन पर सो रहे थे। गुरुवार की भोर में सोते समय किसी जहरीले सर्प ने दोनों को डस लिया।
घटना की जानकारी हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उन्हें झाड़ फूक कराने ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पहुंचे। तियरा अस्पताल में इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.