सर्प दंश से किसान की मौत
कौशाम्बी, जून 29 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चक सिरसी निवासी रामलौटन (45) रामस्वरूप खेती-किसानी करके परिजनों का भरण पोषण करता था। रामलौटन ने रविवार की रात को अपने खेत में पानी लगा रहा था। खेत में किसान को सर्प ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह शोर मचाते हुए किसी तरह घर आया। परिजन उसे झाडू-फूंक वाले के पास ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रामलौटन की मौत से पत्नी गीता व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि रामलौटन को अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। यह भी पढ़ें- झोलाछाप- तांत्रिक ने ले ली सांप के काटे बालक की जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.