सर्प डसने से एक नौ वर्षीया बच्ची की मौत, मचा कोहराम
अररिया, जून 13 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र क्षेत्र के घाट बेलबाड़ी गांव में शनिवार की सुबह सांप डसने से एक नौ वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी। मृतका बेलबाड़ी गांव निवासी मु कलीम की बेटी थी। घटना के बाद मृतका के घरों में कोहराम मचा है। इससे पहले सांप काटने के बाद परिजनों ने बच्ची को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया। जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा जहांगीर आलम व डा. आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से सांप काटने से बच्ची के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची को विलंब से उपचार के लिए सीएचसी लाने के कारण बच्ची की मौत हुई। यह भी पढ़ें- अररिया : सांप के डसने से बच्ची की मौत, मचा कोहराम जबकि बच्ची को दो एएसभीएस का इंजेक्शन लगाया गया। बच्ची को कोबरा काटने का लक्षण देखा गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.