गुमला, फरवरी 25 -- गुमला। जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौली बसिया रोड निवासी सुखदेव उरांव के 12 वर्षीय पुत्र सतेन उरांव की तबीयत सर्पदंश से बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सतेन दोपहर भोजन के बाद दोस्तों के साथ खेत में बने तालाब में मछली पकड़ने व नहाने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। डंसने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजनों ने तत्काल इलाज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...