भागलपुर, जुलाई 7 -- चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के मालपा गांव में जहरीले सांप के डंसने से 12 वर्षीया एक लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वही रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान मालपा गांव वार्ड संख्या-3 निवासी साजन पटेल की 12 वर्षीया पुत्री निराशा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार देर रात निराशा कुमारी अपने घर में सो रही थी। रात के दौरान वह बाथरूम जाने के लिए उठी और आंगन में बने चापाकल के पास पहुंची। इसी दौरान वहां पहले से छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराई। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के ...