सर्पदंश से सात वर्षीय मदरसा छात्र की मौत
सहारनपुर, जून 23 -- गंगोह, संवाददाता। नकुड़ रोड स्थित एक मदरसे में सर्पदंश की घटना में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। आधी रात को सांप के काटने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शामली जिले के थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर निवासी लकब पुत्र इब्राहीम मदरसे में अन्य बच्चों के साथ सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसे सांप ने काट लिया। दर्द से चीखने पर आसपास सो रहे बच्चों की नींद खुल गई। बच्चों के शोर मचाने पर काले रंग का कोबरा खिड़की के रास्ते बाहर निकल गया।मदरसे के जिम्मेदार लोग तत्काल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसे स्नेक एंटीवेनम लगाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.