सोनभद्र, अप्रैल 28 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में मंगलवार की भोर में सर्पदंश से एक वृद्धा की मौत हो गई। वह भोर में पानी पीने के लिए घर के अंदर जा रही थी, इसी दौरान सर्प ने डस लिया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 60 वर्षीय शांति देवी पत्नी स्व. रामकिशुन रात में अपने घर में सो रही थी। मंगलवार की भोर में लगभग तीन बजे उसे प्यास लगी तो वह उठकर पानी पीने के लिए जाने लगी। जैसे ही उसने चौखट पर पैर रखा, इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। परिजन जब उनके पास पहुंचे तो देखा कि उनके पैर से खून और मुंह से झाग निकल रहा है। यह देख परिजनों ने निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाकर भर्ती कराया। अ...