छपरा, जून 20 -- 11 बनियापुर के इब्राहिमपुर में शनिवार को सर्पदंश से मृत युवक के घर रोती बिलखती महिलाएं बनियापुर, एक प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में सर्पदंश से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार मांझी के रूप में हुई है। वह वार्ड संख्या 14 की वार्ड सदस्या देवन्ती देवी व देवनाथ मांझी का पुत्र था। जानकारी हो कि भीषण गर्मी के कारण प्रमोद कुमार मांझी घर के बाहर सोए हुए थे। यह भी पढ़ें- सर्प दंश से किशोर की मौतपरिवार से सूचना मृतक के भाई जितेश कुमार मांझी ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब तीन बजे प्रमोद अचानक चीखने-चिल्लाने लगे। परिजन जब बाहर पहुंचे तो उन्होंने पैर में किसी जीव के काटने की बात कही। जांच करने पर पैर में दो जख्म के निशान मिले। इस दौरान बिस्तर के पास एक विषैला सर्प कुंडली मारकर बैठा दिखाई दिय...