प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देररात घर से खेत जाने को निकले युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा। कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर खूसा का पुरवा निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र कुमार उर्फ रज्जन गौतम राजमिस्त्री का काम करता था। वह मंगलवार रात करीब 10 बजे खेत जाने के लिए निकला। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। बुधवार सुबह सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...