गुमला, जून 25 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की दो घटनाओं में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के देवगांव करंजटोली की है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय माइकल तिर्की के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार रात उसे सांप ने डंस लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए। हालत गंभीर होने पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के मधुबन कसीरा टोला की है। 46 वर्षीय दसरी देवी बुधवार रात खाना खाने के बाद जमीन पर सोई हुई थीं। इसी दौरान रात करीब एक बजे सांप ने उन्हें डंस लिया। ...