समस्तीपुर, फरवरी 26 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब टोल सिंघिया गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान गांव के ही परमेश्वर पासवान के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। लोगों का बताना है कि वह घर के आंगन में सोया हुआ था अचानक एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन की मदद से इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...