आरा, जुलाई 15 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अजीमाबाद गांव में बीते मंगलवार की रात विषैले सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्थानीय गांव के ही रहने वाले मो सिकंदर अनवर के 40 वर्षीय पुत्र मो जकी अनवर थे । घटना के बाद घर में परिजनों और ग्रामीणों के बीच चीख-पुकार मच गई है। घटना के विषय में बताया जाता है कि मंगलवार की रात अपने घर में ही जकी अनवर मोबाइल देख रहे थे। तभी कुछ काटने का अहसास हुआ । देखने पर पाया गया कि एक सांप है। इसके बाद आनन-फानन में सांप को मार कर पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बरामदे में फर्श पर सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत उसकी बिगड़ती हालत को देख परिजन पटना लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...