वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन समिति ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। सभापति डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने निर्देश दिया कि सर्पदंश से मृत लोगों के शवों के पोस्टमार्टम जरूर कराएं जाएं। इससे उनके परिजनों को सहायता राशि में देने में कठिनाई नहीं होगी। सभापति ने दैवीय आपदा से जुड़े मामलों में लोगों को जानकारी देने पर जोर दिया। कहा कि इनसे बचाव के लिए उन्हें जागरूक किया जाए। उन्होंने संचारी रोग अभियान में शामिल विभागों को समेकित अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थनासभाओं में आपदा मित्रों के जरिए बच्चों को बचाव के उपाय बताए जाएं। एडीएम (एफआर) ने आपदा संबंधी जानकारी दी। सभापति ने बाढ़ और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रैन बसेरों...