सर्पदंश से मासूम लड़की की गई जान
गाजीपुर, जून 1 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड 10 आजाद नगर निवासी छोटू कनौजिया की आठ वर्षीय पुत्री मिल्की की रविवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। मिल्की अपने दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। सैदपुर नगर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मिल्की एक माह पूर्व वह अपनी बड़ी बहन गौरी के साथ चंदौली के गजेन्द्रपुर गांव अपने ननिहाल गई थी। रविवार की शाम को वह अपनी बहन आदि बच्चों के साथ पास स्थित बांस की झाड़ियों में खेल रही थी कि तभी उसके पैर में किसी जहरीले जीव ने काट लिया। घर लौटकर मिल्की की बड़ी बहन गौरी ने अपनी मौसी सुमन से बताया कि मिल्की के पैर में सांप ने काट लिया है। यह सुनकर सुमन ने तुरंत मिल्की को बुलाया और पूछा तो उसने कहा खेलते समय चोट लग गई है। यह सुनने के बाद सुमन निश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.