हरदोई, फरवरी 26 -- शाहाबाद। बारी गांव निवासी 45 वर्षीय बबली गुरुवार को सर्पदंश की शिकार हो गईं। वह घर के बाहर बने कमरे से कंडे निकालने गई थीं, तभी अंदर छिपे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल शाहाबाद सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। पति आमोद बाबू के अनुसार हालत में सुधार बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...