मऊ, मार्च 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भतरी निवासी 56 वर्षीय लीलावती पत्नी अवधेश गुरुवार की रात्रि घर के बाहर सोई थी। इस बीच एक विषैले सर्प ने लीलावती के हाथ में काट लिया। कुछ ही देर में जब लीलावती को जानकारी हुई तो उसने अपने परिजन को बताया। हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग आनन फानन में लीलावती को लेकर देर रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...