चक्रधरपुर, मार्च 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे एकाउंट्स कॉलोनी में गुरुवार की देर रात लखी कुमारी दास को सर्पदंश से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीरावस्था में परिजनों ने रात 10 बजे के करीब स्थानीय रेलवे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां पर मौजुद डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में महिला के पति ने बताया कि वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान पैर में जहरीले सांप ने डंस लिया। उसने बताया कि अंधेरा की वजह से नहीं पहचान पाए कि किस प्रजाति का सांप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...