मिर्जापुर, जून 9 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमालपुर संवाद अनुसार क्षेत्र के खड़ेहरा गांव निवासी 58 वर्षीय गायत्री देवी घर पर थी। किसी काम से बाहर निकली। तभी उन्हें सर्प ने डस लिया। चीख पुकार पहुंचे परिजनों ने गायत्री देवी को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से महिला समेत दो घायल राजगढ़ संवाद अनुसार क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय सोनी रविवार की रात भोजन करने के बाद चारपाई पर स...