कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय सुनीता देवी, पति मुकेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनीता देवी अपने खेत में गेहूं की फसल उठाने गई थीं। इसी दौरान फसल के बीच छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...