मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- ड्रमंडगंज, मिर्जापुर l क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में सोमवार की रात घर के भीतर सब्जी काटने जा रही महिला के हाथ में सर्प ने डस लिया। मंगलवार सुबह महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। बंजारी कलां गांव निवासी रामनरेश की 35 वर्षीया पत्नी मीरा बीती रात खाना बनाने के लिए टोकरी में रखी सब्जी काटने जा रही थी, उसी दौरान टोकरी के पास छिपे जहरीले सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी l टार्च जलाकर परिजनों ने घर के भीतर देखा तो करैत प्रजाति का सर्प घर में छिपा था। यह भी पढ़ें- महराजगंज में कस्तूरबा विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, हड़कंप स्...