छपरा, अप्रैल 6 -- छपरा हमारे संवाददाता । सदर अस्पताल में सर्पदंश की शिकार एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर मौत हो गई। मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी श्रीभजन यादव की 69 वर्षीय पत्नी पशुपातो देवी के रूप में की गई है। सोमवार की अहले सुबह पशुपातो देवी घर के पास रखे भूंसे के ढेर के पास गई थीं। इसी दौरान उसमें छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...