मऊ, मई 14 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौली रामपुर गांव में बुधवार की शाम हृदयविदारक घटना से परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। सांप के डसने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। इस असमय मौत से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव निवासी 75 वर्षीय चन्द्रकेश राय पुत्र स्व. रामनाथ राय पेशे से किसान थे। बुधवार की शाम लगभग सात बजे घर के दरवाजे पर पेड़ से टूटकर गिरे बेल को उठाने को गए थे। बताया जा रहा है कि जब वह गिरे बेल को उठा रहे थे, तभी वहां पहले से छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के तत्काल बाद चन्द्रकेश राय की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सामुदायि...