देवघर, मई 21 -- देवघर प्रतिनिधि मंगलवार देर रात एक 32 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उपचार कर देखरेख वार्ड में भर्ती कर लिया है। पीड़ित का नाम सुभाष यादव है। वह रिखिया थाना क्षेत्र के सरासनी गांव का रहने वाला बताया जाता है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- सांप के डंसने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...