सर्पदंश से बालिका की हुई मौत
दरभंगा, मई 18 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के सनहपुर गांव के वार्ड आठ में सर्पदंश से उदय चंद्र ठाकुर की आठ वर्षीया पुत्री रूपा कुमारी की मौत हो गई। रविवार की अलसुबह मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल से लाश गांव में पहुंचते ही मातम फसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। रूपा दो बहनों और दो भाइयों में बड़ी बहन थी। गरीबी में जी रहे परिवार का भरण-पोषण उदय चंद्र ठाकुर मजदूरी कर कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि 16 मई की रात में खाना खाकर सभी लोग सो गए। बिछावन पर ही सर्प ने रूपा कुमारी को डस लिया, जबकि बगल में सोई हुई दूसरी छोटी बहन के बगल से सांप निकल गया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायूस परिजन सुबह होते-होते गांव में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.