आगरा, मई 31 -- सर्पदंश से पीडित एक बालिका की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका चार वर्षीय राधा पुत्री वीरेंद्र चौधरी है। उसका पूरा परिवार मिरहची में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। रविवार को ईंट भट्ठा पर खेल रही थी, तभी अचानक उसे सर्प ने दंश मार दिया। बालिका की चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए। सर्पदंश की जानकारी के बाद परिजन आनन-फानन में बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सहरसा: मूंग तोड़ने गई महिला की सर्पदंश से मौत बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- सहरसा: मूंग तोड़ने गई महिला की सर्पदंश से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...