प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढांढर गांव में चार वर्षीय मासूम बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी जसवंत का चार वर्षीय मासूम बेटा हर्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां सीमा की चीख-पुकार सुन गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। पिता के साथ मृतक हर्ष के बड़े भाई शौर्य समेत परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। शाम तक परिजन इसी बात में अटके रहे कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाए या ना कराया जाए। खबर लिखे जाने तक बच्चे का शव घर पर ही रखा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...