गढ़वा, अप्रैल 29 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के भरठिया गांव निवासी मंजय पासवान की पुत्री आठ वर्षीया पूजा कुमारी को मंगलवार की शाम सांप काटने से गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूजा ने बताया कि वह घर से शाम में स्नान करने के लिए नदी में गई हुई थी। उसी दौरान सांप ने उसके दाएं हाथ में काट लिया। उसके बाद वह घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से घायल यह भी पढ़ें- बांका: सांप काटने से महिला की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...