दुमका, जुलाई 28 -- दुमका, प्रतिनिधि सर्पदंश से देवघर जिला के पालोजोरी के एक 14 वर्षीय किशोर सुमन कुमार सिंह की मौत सोमवार को हो गई। घरवालों के कहने पर नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। जामताड़ा के कुरमाटांड़ गांव का रहने वाला सुमन कुमार सिंह अपने मामा के घर पालोजोरी के नवाडीह में रहकर पढ़ाई करता था। रात को वह परिवार के सदस्यों के साथ सोने चला गया। करीब तीन बजे उसे लगा कि किसी चीज ने काट लिया है का शोर मचाने पर घरवालों की नींद खुली तो देखा कि एक सांप कमरे से निकल रहा था।किशोर की हालत खराब होने पर लोग अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के दुबे थान ले गए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: घर में सोई किशोरी को सर्प ने डसा, मौत जहां जहर उतारने के लिए नीर पिलाया गया। नीर पीने के बाद भी हालत और खराब होने लगी तो सुबह सात बजे घरवाले उसे पी...