फिरोजाबाद, जून 27 -- थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बड़ा कुआं में सर्पदंश से एक पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव बड़ा कुआं निवासी नरेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्री गुनगुन घर पर खेल रही थी। इस दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद बालिका के मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से पांच वर्षीय बालिका की मौत घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम बालिका की असमय मौत स...