सोनभद्र, जुलाई 1 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के संवरा गांव में बुधवार को करीब 11 बजे सर्पदंश से नौ महीने की मासूम की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार संवरा निवासी सोनू कुमार की 9 महीने की पुत्री राखी बुधवार को घर में चारपाई पर खेल रही थी। इसी दौरान उसका बायां हाथ चारपाई के नीचे चला गया जहां दीवाल की छेद में घुसकर बैठे जहरीले सर्प कोबरा ने उसके बातें हाथ में काट लिया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर परिजन चारपाई के पास पहुंचे तो मासूम के हाथ से खून निकल रहा था और दीवाल की छेद में सांप बैठा देख परिजनों के होश उड़ गये। परिजनों ने तुरंत बाइक से मासूम को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा संजीव बिंद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़े मारकर अस्पताल...