सराईकेला, अगस्त 18 -- सरायकेला। खरसावां प्रखंड अंतर्गत संतारी गांव में जहरीले सांप के काटने से दो बच्चों की दु:खद मृत्यु हो गई। दोनों बच्चों को परिजन गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने सदर अस्पताल पहुंच कर मृत बच्चों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को सरकार की लागू आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के संबंध में भी जानकारी दी। इस दु:खद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सर्पदंश की रोकथाम, तत्काल चिकित्सा उपच...