सुल्तानपुर, जून 23 -- जयसिंहपुर, संवाददाता । क्षेत्र के सियरा भारी गांव में विषैले सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सियराभारी गांव निवासी मंतराम निषाद का पुत्र विवेक (3) सोमवार देर रात घर पर था। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे घबरा गए और तत्काल उसे उपचार के लिए सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...