सोनभद्र, जून 3 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी और म्योरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से तीन महिलाएं अचेत हो गई। तीनों को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पहली घटना बभनी के घघरी गांव में मंगलवार सुबह हुई। खेत में सब्जी लेने गयी महिला 40 वर्षीय कमला देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद को सर्प ने पैर में डस लिया। उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। दूसरी घटना बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में मंगलवार की रात हुई। 40 वर्षीय गीता देवी पत्नी रामसजीवन को घर के दरवाजे के पास अंधेरे में कुंडली मारकर बैठे विषैले सर्प ने डस लिया, जिससे वे अचेत हो गई। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से महिला अचेत परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म...