सर्पदंश से गाय की मौत, किसान को हुआ भारी नुकसान
रामगढ़, मई 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के बरियातू पंचायत के कमता बरवा टांड़ गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक गाय की मौत हो गई। पीड़ित किसान शशि कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रात में गाय को खाना-पानी देकर गौशाला में बंद कर दिए थे। सुबह गौशाला खोलकर देखे तो गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पैर में सांप के काटने का निशान दिखाई दिया। घटना की सूचना पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर राजेश कुमार को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया सांप के काटने से मौत होने की संभावना जताई। यह भी पढ़ें- किसान को सांप ने काटा, हालत गंभीर किसान ने बताया कि छह माह पूर्व उन्होंने यह गाय 60 हजार रुपये में खरीदी थी। उन्होंने बताया कि गाय के दूध की बिक्री कर वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। सूचना पर उप प्रमुख विजय कुमार ओझा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.