बलिया, अगस्त 24 -- लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी 44 वर्षीय बबिता देवी की सोमवार को सर्पदंश से मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला घर में कोई काम कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...