भागलपुर, मार्च 31 -- खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर में खेत में पटवन के दौरान वकील मंडल (76) पिता मकेश्वर मंडल की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक सुबह अपने खेत में पटवन करने गया था। इस दौरान दोपहर 12 बजे के लगभग उसे सांप ने डस लिया, लेकिन उसे पता नहीं चला। एक घंटे के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.