कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कसमडा गांव के रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर की रविवार रात में सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उसको तत्काल अस्पताल लाने के बजाय झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए। इससे उसकी हालत सुधरने के बजाय और गंभीर हो गई। रविवार को परिजन उसे नाजुक हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। कसमडा गांव के रहने वाले अब्दुल हमीद का पुत्र बाबी रविवार रात में घर के अंदर छप्पर के नीचे लेटा था। सोते समय रात में सर्पदंश से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसको तत्काल इलाज के लिए ले जाने के बजाय पूरी रात झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। इससे उसकी हालत में सुधार होने के बजाय और नाजुक हो गई। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे परिजन उसको सी...