लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में बीती देर शाम कंडे की बठिया में बैठे सांप के काटने से एक किशोरी घायल हो गई। जिसके बाद उसे गोला सीएचसी ले जाया गया जहां उसे एंटीवेनम देकर उपचार किया गया। मैलानी थाना क्षेत्र के भीखमपुर में रहने वाली 17 वर्षीय प्रीति देवी शुक्रवार की देर शाम गांव के बाहर लगे कंडे की बठिया से कंडे निकालने गई थी, जैसे ही प्रीति ने बठिया से कंडे निकालने की कोशिश की वैसे ही वहां बैठे सांप ने उसे काट लिया। आनन फानन में परिजन उसे गोला सीएचसी ले गए जहां उसका एंटीवेनम देकर उपचार किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...