चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के दीना पुरवा में सर्पदंश से किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताते हैं कि दीना पुरवा निवासी केशरीलाल की बेटी अंशिका शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के पास लगे कचरे के ढेर से खाना बनाने के लिए लकड़ी निकाल रही थी। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। परिजन पहले झाड़फूंक कराते रहे। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.