सिद्धार्थ, जुलाई 27 -- लोटन। लोटन थाना क्षेत्र के तरघौना गांव में रविवार की शाम छह बजे एक किशोरी को सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गांव निवासी शबनम(17) पुत्री असगर रविवार की शाम कचरा फेंकने के लिए घर से पीछे गई थी। अचानक सांप ने डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में भर्ती कराए जहां इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित चौधरी ने कहा कि किशोरी का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...