बाराबंकी, अगस्त 5 -- बाराबंकी। मसौली थाना के जलुहामऊ गांव में मंगलवार की शाम को एक सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जलुहामऊ गांव निवासी सुरेश चन्द्र यादव (44) पुत्र श्रीकिशन मंगलवार की शाम को घर के बाहर चारपाई पर बैठ कर रस्सी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके पैर के अंगूठे पर डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...