मोतिहारी, अगस्त 31 -- मोतिहारी, निसं। सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक असम राज्य के धुबरी जिला के फकीरगंज थाना क्षेत्र के बोरोकला नशकारा निवासी जफरअली था। सदर अस्पताल में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जफर अली ट्रक पर चालक का काम करता था। वह ट्रक से मोतिहारी आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...