मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो लोगों को सर्प ने डस लिया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। क्षेत्र के पिपरवार गांव निवासी 65 वर्षीय शेषमन शुक्रवार को धान के खेत में पानी लगाने गए थे। उसी दौरान सर्प ने डस लिया। परिजन अस्पताल में भर्ती कराए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में धनसीरिया गांव निवासी 17 वर्षीय आशीष को गुरुवार की रात सर्प ने डस लिया। परिजनों ने किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.