समस्तीपुर, जून 25 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव के वार्ड 6 निवासी लेबर साहनी की मौत सर्पदंश से हो गयी। स्थानीय पूर्व सरपंच सुभाष साहनी ने बताया कि विगत दिन पूर्व वे अपने दरवाजे के समीप खड़े थे कि अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन जब तक उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के यहां ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...