खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के सदर अस्पताल में सांप काटने से मूर्छित एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोरवा गांव निवासी 50 वर्षीय गणेश सहनी बताया जा रहा है। शुक्रवार को सशहर के चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम पश्चात शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि गांव से सटे खेत में गुरुवार को पशुचारा काट रहा था। उसी समय एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। जिससे वह मूर्छित हो गया। जिसके बाद परिजनों नेआनन फानन में जिले के सीमावर्ती अलौली पीएससी लाया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रांत उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मृतक...