गाजीपुर, जून 1 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्र के औड़िहार लाइनपार निवासी अधेड़ की शनिवार को सर्पदंश से मौत हो गयी। बता दें औड़िहार निवासी 45 वर्षीय अरविंद राजभर पुत्र स्वर्गीय छेदी राजभर ट्रक से गिट्टी बालू उतारने का काम करते थे। शनिवार दोपहर में बालू उतारकर घर आयें। घर कमरे में डोरे पर टंगा तौलिया उतारने के लिए जैसे हाथ बढ़ाया। तभी उसी में लिपटा सांप हाथ के उंगली में कांट लिया। आनन फानन में घर वालों ने उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ज्यादा स्थिति बिगड़ता देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान घर वालों ने उन्हें दिखाने के लिए झाड़ फूंक के लिए बलिया लें गये। फिर वहां से देर रात घर लायें और रविवार की सुबह गंगा न...