सोनभद्र, जून 27 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से बालिका और सिंदूर पीने से किशोर अचेत हो गया। दोनों को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव निवासी 13 वर्षीय शिवम पुत्र विनोद ने सिंदूर पी लिया, जिससे वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में उन्हें सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। किशोर के पिता ने बताया कि किशोर की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती। वहीं बभनी थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 9 वर्षीय रजवंती पुत्री रामकेश शुक्रवार की शाम अपने घर से थोड़ी दूर स्थित एक नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर : सर्पदंश से किशोर बीमार इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़...