बांका, मई 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत के दिघीबारी गांव में हुई वासुदेव यादव (60 वर्ष) की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रारंभिक तौर पर इसे सर्पदंश से मौत बताया जा रहा था, लेकिन जांच के बाद यह जानकारी सामने आई कि उनकी मृत्यु सर्पदंश से नहीं हुई है। बताया जाता है कि वासुदेव यादव बुधवार की रात करीब 9 बजे नदी किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदयगति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय स्तर पर फैली सर्पदंश की अफवाह को भी अब विराम लग गया है। यह भी पढ़ें- सांप के डसने से वृद्ध की मौत, झाड़-फूंक में गंवाई जान मुखिया प्रतिनिधि सुमन कुमार सुमन, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार दामोदर यादव, शालीग्राम यादव ने गहरी शोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.